Parliament Deadlock: संसद में आज भी बना रहा गतिरोध- हंगामें के बीच पारित हुए विधेयक

Parliament Deadlock

Parliament Deadlock: संसद में आज भी गतिरोध बना रहा और कई रुकावट के बाद दोनों सदनों की कार्रवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। हंगामा के बीच महत्वपूर्ण विधेयक पारित करने का सिलसिला आज भी जारी रहा है। संसद में विपक्षी दलों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया। विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी और इन मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा था।

नतीजा प्रश्नकाल और जीरो आवर सुचारू रूप से नहीं चल सके। दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।वही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामें को लेकर सदन में विपक्ष को कड़ी नसीहत दी है। लोकसभा में पहले के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होने के तुरंत बाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अध्यादेश को बदलने के लिए एक विधेयक पेश किया, जिसने सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी निवेश के संबंध में आयकर को समाप्त कर दिया था। Parliament Deadlock

Read Also: Gold Prices: दिल्ली में सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, चांदी स्थिर

विपक्ष के जिन सदस्यों ने कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने के विरोध में बोलने के लिए नोटिस दिया था, उन्होंने अध्यक्ष द्वारा उनके नाम पुकारे जाने के बावजूद ऐसा न करने का विकल्प चुना।” राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच विनियोग विधेयक, 2026 पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। Parliament Deadlock

वही राज्यसभा में भी हंगामे के बीच जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित हो गया है। इससे पहले लोकसभा में यह बिल बिना चर्चा के पास हो चुका था।विधेयक में जन्म-मृत्यु के दो साल से अधिक विलंब के बाद पंजीकरण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश को अनिवार्य बनाया गया है। वही संसद में बने गतिरोध के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। Parliament Deadlock

Read Also: Haryana Crime: दिन-दहाड़े स्कूल में महिला शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या करने वाला अपराधी गिरफ्तार

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि संसद में रुकावट का पहला फेज़ पूरी तरह से स्टूडेंट्स के मुद्दों, जिसमें NEET और प्रधान का मुद्दा भी शामिल है, को लेकर सरकार की ज़िद की वजह से था। दूसरा फेज़ इसलिए है क्योंकि न तो होम मिनिस्टर और न ही प्राइम मिनिस्टर एक बार भी डेमोक्रेसी के मंदिर में आए हैं।”

वही सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष पर हमला बोला गया कि सदन में रुकावट पैदा कर विपक्ष ही लगातार गतिरोध पैदा कर रहा है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। बहरहाल संसद में बना गतिरोध आगे भी जारी रहने के आसार हैं और सरकार अब हंगामें के बीच ही महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की रणनीति पर काम कर रही है। Parliament Deadlock

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *