Goodbye PlaybackSinging: अरिजीत सिंह ने पार्श्व गायन को कहा ‘अलविदा’

Goodbye PlaybackSinging

Goodbye PlaybackSinging: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल गायकों में से एक अरिजीत सिंह अब पार्श्वगायन न करने की मंगलवार को घोषणा की और अब तक के अपने इस सफर को शानदार बताया। अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मैं इस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं, यह एक शानदार सफर रहा।’’ Goodbye PlaybackSinging

उन्होंने लिखा कि वह अब पार्श्वगायक के रूप में कोई नया काम नहीं करेंगे।’’ उनके इस फैसले से उनके प्रशंसकों में सदमे की लहर दौड़ गयी। अरिजीत हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और महंगे गायकों में से एक हैं।

Read Also: भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नमस्ते, आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब पार्श्वगायक के रूप में विदा ले रहा हूं। मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।” Goodbye PlaybackSinging

हालांकि, 38-वर्षीय कलाकार ने स्पष्ट किया कि वह स्वतंत्र रूप से संगीत बनाना जारी रखेंगे और फिलहाल, अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे।उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर मुझपर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और अधिक सीखूंगा तथा अपने दम पर और अधिक काम करूंगा। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद।

मुझे अब भी कुछ लंबित प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है, मैं उन्हें पूरा कर लूंगा। इसलिए हो सकता है कि आपको इस साल कुछ रिलीज सुनने को मिलें। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा।’’

Read Also: उत्तराखण्ड की झांकी आगंतुकों के लिए बनी विशेष आकर्षण का केंद्र

हालांकि सिंह ने अपने इस फैसले की वजह को लेकर विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन इस घोषणा पर कई प्रशंसकों ने हैरानी जताई और कमेंट सेक्शन में अपनी निराशा व्यक्त की। अरिजीत ने 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया और 2011 में इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘मर्डर 2’ के गीत ‘फिर मोहब्बत’ से पार्श्व गायक के रूप में पदार्पण किया। Goodbye PlaybackSinging

वर्ष 2013 में ‘आशिकी 2’ के ‘तुम ही हो’ गाने से उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। इस गाने की सफलता ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद, अरिजीत के ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘राबता’, ‘केसरिया’, ‘गेरुआ’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘चलेया’ जैसे कई हिट गाने दिए। अरिजीत ने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए और प्रमुख संगीतकारों एवं फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *