एयरबस के साथ मिलकर गुवाहाटी में ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी IIT

Guwahati: IIT will open Global Training Center in Guwahati in collaboration with Airbus,

Guwahati: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-गुवाहाटी ने विमान मैन्यूफैक्चरर एयरबस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत करने के लिए शुक्रवार को समझौता किया। एविएशन सेक्टर के लिए इस ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर को असम की राजधानी गुवाहाटी में बनाया जाएगा।

Read Also: नौकरी धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपित गिरफ्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान कहा कि ये सहयोग एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में स्किल्ड कर्मी मुहैया कराने में एक लॉजिस्टिक सेंटर के रूप में असम के उभरने का रास्ता साफ करेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आईआईटी-गुवाहाटी के निदेशक प्रोफेसर देवेंद्र जलिहाल और एयरबस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मैलार्ड के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Read Also: बप्पा की एक झलक को बेकरार हुए भक्त… दर्शन की चाह लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

इस सहयोग के तहत आईआईटी-गुवाहाटी पाठ्यक्रम आयोजित करेगा, छात्रों को जोड़ेगा और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक मदद देगा। शुरुआती चरण में एयरबस शॉर्टटर्म पाठ्यक्रमों के लिए ‘एयरबस बियॉन्ड कैटलॉग’ से ट्रेनरों, ट्रेनिंग मेटेरियल और उपकरणों की सप्लाई करेगी। एयरबस आईआईटी-गुवाहाटी के शिक्षकों को ‘ट्रेन द ट्रेनर’ कार्यक्रम चलाने में सक्षम बनाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *