Kerala: केरल में हाथी के हमलों की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

Kerala

Kerala: केरल में शुक्रवार को हाथी के अचानक हिंसक होने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। अंगमाली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पहली घटना कोच्चि के पास अंगमाली के किडांगूर स्थित एक मंदिर में हुई, जहां एक हाथी को लाया गया था। हाथी ने हिंसक हो कर हमला कर दिया जिसमें उस ट्रक के चालक की मौत हो गई जिसमें उसे लाया गया था। साथ ही हाथी ने अपने मुख्य महावत को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो कुछ टीवी चैनल पर दिखाया गया। Kerala

Read Also- Bollywood: करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली राहत, दिल्ली उच्च न्यायालय ने संजय कपूर की संपत्ति को संरक्षित…

वीडियो में हाथी को मंदिर के पास खड़ी गाड़ियों पर हमला करते देखा जा सकता है। हाथी ने एक कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां मौजूद कुछ दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।इस दौरान वन विभाग के हाथी दस्ते ने हाथी को मंदिर परिसर से निकलकर अधिक आबादी वाले इलाके में जाने से पहले पकड़ने की कोशिश की।Kerala

दोपहर में हाथी को एक पशु चिकित्सक ने बेहोश कर दिया लेकिन बेहोशी का इंजेक्शन लगाए जाने के बाद वह कुछ समय के लिए और हिंसक हो गया तथा मंदिर परिसर में एक और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीवी चैनल पर प्रसारित दृश्यों के अनुसार, बाद में हाथी धीरे-धीरे शांत हो गया, जिससे वन विभाग की टीम को उसे नियंत्रित करने में मदद मिली। Kerala

Read Also-Festival: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देश के कई हिस्सों में पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथी को विगत में त्रिशूर पूरम उत्सव में भी लाया गया था और उस वक्त वह शांत था।पुलिस के अनुसार, दूसरी घटना दिन के समय त्रिशूर जिले के इरिंजलकुडा स्थित श्री कूदलमानिक्यम मंदिर में हुई।इरिंजलकुडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर में उत्सव के लिए लाए गए हाथी ने पिछले दिन हिंसक व्यवहार किया था। हालांकि, बाद में उसे काबू में किया गया।Kerala:

अधिकारी ने बताया कि जब महावत हाथी को खाना खिलाने गए तो उसने उन पर हमला कर दिया, जिसमें सहायक महावत की मौत हो गई और मुख्य महावत घायल हो गया।पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह भी जांच की जाएगी कि क्या मंदिर का प्रबंधन करने वाले देवस्वओम की ओर से कोई चूक हुई थी।Kerala

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *