Haryana: बेटियाँ आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं… और इसका ताज़ा उदाहरण बनी हैं जींद जिले के नरवाना की बेटी कनक मोर… जिसने सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में जिला जींद में टॉप कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है… कनक की इस उपलब्धि के बाद जहां उसे बधाई देने वालों का तांता लगा है… वहीं स्कूल में उसे मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया ।। कनक के टॉप करने की सूचना मिलते ही घर पर बधाई देने वालो का तांता लग गया।Haryana:
Read Also- Crime News: शादी में रसगुल्ला खाने पर बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर!
नरवाना की रहने वाली कनक मोर ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है… कनक ने बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी और सफलता के लिए उसने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी… उसका सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे…कनक की इस सफलता पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है… कनक की मां सुनीत मोर ने बताया कि उन्हें अपनी तीनों बेटियों पर गर्व है… कनक की एक बहन बीटेक कर रही है जबकि बड़ी बहन डॉ. सृष्टि एमडी की तैयारी में जुटी हुई हैं… परिवार का कहना है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। Haryana:
Read Also- Crime News: शादी में रसगुल्ला खाने पर बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर!
वहीं कनक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां और दोनों बहनों को दिया है… उसके पिता का स्वर्गवास होने के बाद उनकी मम्मी ने ही पालन पोषण किया है उसकी बड़ी बहन डॉ. सृष्टि का कहना है कि जब भी कनक को पढ़ाई में कोई परेशानी आती थी, तो वह उसे मोटिवेट करती थी… परिवार के सहयोग और सही मार्गदर्शन ने ही कनक को इस मुकाम तक पहुंचाया है…मैं रोज 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी और मैंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी… मेरा सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।…”Haryana:
शिक्षाविद सुनीत मोर (मां)- मुझे अपनी तीनों बेटियों पर बहुत गर्व है… मेहनत और लगन से ही यह सफलता मिली है…” समाज को भी संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वे भी अपने माँ बाप का नाम देश मे रोशन कर सकती है।जब भी कनक को पढ़ाई में कोई दिक्कत आती थी, मैं उसे मोटिवेट करती थी… उसने बहुत मेहनत की है। Haryana:
