Haryana: कुरुक्षेत्र NIT में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, मैसेज में लिखा मेरी जिंदगी का कोई मैसेज नहीं

Haryana:

Haryana: कुरुक्षेत्र:- NIT कुरुक्षेत्र की बीटेक के दूसरे वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे के आत्महत्या करने के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार रात 12 बजे एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा ने कल्पना छात्रावास से कूदने का प्रयास किया परंतु उसे सहपाठियों ने बचा लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। Haryana:

एक छात्र ने बताया कि सीएसई विभाग के पहले वर्ष की छात्रा जब आत्महत्या करने के लिए बॉलकनी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी उसी समय कुछ सहपाठियों ने उसे देख लिया और बचा लिया गया। उधर सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं…अब मैं सुसाइड कर लेती हूं। Haryana:
इस मैसेज के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह संदेश आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा का ही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी थाने के एससएचओ विशाल कुमार बताया कि लड़की को बचा लिया गया है। उसे अस्पताल मं भर्ती कराया गया है। Haryana:
दो माह में चार विद्यार्थी कर चुके आत्महत्या
16 अप्रैल- दीक्षा दूबे , बक्सर (बिहार)
9 अप्रैल – प्रियांशु वर्मा (22), सिरसा
31 मार्च – पवन कुमार (22) , नूंह
16 फरवरी – अंगोद शिवा (19), तेलंगाना

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *