PM ने जिन नौ वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, उनमें यात्री सुविधाओं का किया गया विस्तार

(दीपा पाल )-Vande Bharat Express- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इन ट्रेनों में यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए यात्रियों के सुझाव पर कई नई सुविधाएं शामिल की गईं हैं।कोच निर्माताओं ने ट्रेन की खूबसूरती और कार्यात्मक, दोनों चीजों को बेहतर करने के लिए छोटे-छोटे विवरणों पर भी ध्यान दिया गया है..Vande Bharat Express

अनुज राठौड़ ने कहा कि पुराने ट्रेन्स में ये जो ट्रैक्शन मोटर्स इसमें लगे थे, वो हर एक अलर्टनेट कोच में एक-एक मोटर लगा था। जबकि नए रैक्स में हर अलर्टनेट कोच में दो-दो ट्रैक्शन मोटर्स लगे हैं। जिसके कारण इसका एक्सलरेशन और डिसलरेशन, डबल हो गया है। तो आपने अनुभव किया होगा जब ये किसी स्टेशन से शुरू होती है, तो जीरो से 110 तक जब ये पहुंचती है तो उसमें बहुत कम समय लगता है। कुछ सेकेंड में ही 110 केएमपीएच की स्पीड पकड़ लेती है।

Read also – एक-दूजे के हमसफर बने राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

कुछ नई सुविधाएं जो शामिल की गईं हैं, उनमें बेहतर सीट रिक्लाइनेशन, सीट के कुशन में सुधार और एक्जीक्यूटिव क्लास कोच में सीटों का रंग लाल से बदलकर सुखद नीला करना शामिल है।शौचालयों में पानी के छींटों से बचने के लिए वॉश बेसिन की गहराई बढ़ा दी गई है। दिव्यांग यात्रियों की व्हीलचेयर के लिए सुरक्षा बिंदुओं का प्रावधान किया गया है और सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

चेन्नई डिपो अधिकारी अनुज राठौड  ने कहा कि हर एक कोच में दो कैमरा, हर एक वेस्टिबुल एरिया में एक कैमरा, लोको पायलट केबिन और गार्ड केबिन में दो कैमरे और रैक के बाहर चार कैमरा। इतने सीसीटी कैमरा से जो सबसे ज्यादा लाभ होगा वो पैसेंजर्स को होगा कि अगर कोई अनदेखी घटना होती है, कभी चोरी-डकैती का कोई मामला होता है तो उसमें वो बहुत कारगर साबित होगा।दूसरी सुरक्षा सुविधाओं में हैमर बॉक्स के कवर में सुधार किया गया है, ताकि आपात स्थिति में आसानी से उस तक पहुंचा जा सके। यात्रा के दौरान ट्रेन के ड्राइवर से बात करने के लिए बॉर्डरलेस आपातकालीन टॉक-बैक यूनिट को शामिल किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *