Haryana News: हार के डर से वोट चोरी का बहाना बना रही कांग्रेस, आरती सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Haryana
Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। रेवाड़ी और धारुहेड़ा में चुनावी मोर्चा संभालते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित हार को देखते हुए अभी से बहानेबाजी पर उतर आई है।Haryana News
​कांग्रेस पर बरसीं आरती राव ​ने कहा कि निकाय चुनाव के नतीजे आने अभी बाकी हैं, लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने अभी से ‘वोट चोरी’ का शोर मचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा: कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, इसलिए वे नतीजों से पहले ही हार का ठीकरा फोड़ने के लिए भूमिका तैयार कर रहे हैं। रेवाड़ी और धारुहेड़ा की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।”Haryana:
आरती सिंह राव ने चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दावा किया कि रेवाड़ी और धारुहेड़ा दोनों ही जगहों पर भाजपा की भारी मतों से जीत होने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि केवल मुख्य पद ही नहीं, बल्कि विभिन्न वार्डों में भी ‘कमल’ खिलने जा रहा है।Haryana News
​आरती सिंह राव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि: माजरा एम्स (AIIMS): जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा माजरा एम्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने रेवाड़ी आएंगे। यह परियोजना क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *