MP: इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MP: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रही ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित तौर पर पीछा किया गया और उनमें से एक के साथ मोटरसाइकिल सवार एक शख्स ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार सुबह खजराना रोड इलाके में हुई इस घटना में शामिल शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।MP:

Read Also- Bigg Boss: वीकेंड के वार एपिसोड में तिलमिलाए सलमान खान, फर्राहना भट्ट की क्लास…

निधि रघुवंशी ने बताया कि दोनों क्रिकेटर अपने होटल से बाहर निकलीं और एक कैफ़े की ओर जा रही थीं, तभी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति उनका पीछा करने लगा।उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उनमें से एक को गलत तरीके से छुआ और भाग गया।दोनों ने अपने टीम सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय सुरक्षा संपर्क अधिकारियों के साथ समन्वय किया और सहायता के लिए एक गाड़ी भेजी।अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने शनिवार पीटीआई वीडियो से कहा, “ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम प्रबंधन के सुरक्षा प्रभारी अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टीम के कुछ सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम छेड़छाड़ की गई।MP:

Read Also- Jewar: CM योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया निरीक्षण

अकील खान नाम के अपराधी को एक गहन रणनीतिक अभियान के बाद पकड़ लिया गया…आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।”सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनके बयान दर्ज किए और एमआईजी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) और 78 (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने संदिग्ध की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर आरोपी अकील खान को पकड़ लिया गया।MP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *