हिमाचल प्रदेश: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नैना देवी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Naina Devi:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर में मंगलवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए। श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति के साथ यहां पूजा-अर्चना की।मंदिर आए श्रद्धालु ने कहा कि हमारे नए साल के साथ-साथ चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को खूबसूरती से सजाया गया है। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं की हैं, ताकि भक्तों को कोई कठिनाई न हो।ये त्योहार गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। ये महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उगादी जैसे दूसरे त्योहारों की तरह है। इनमें भी मां देवी दुर्गा की पूजा की जाती है।

Read also-मेघालय की महिला Voters ने लोकसभा चुनाव में की ये मांग -जाने क्या कुछ कहा ?

माता जी के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया  गया …
“चैत्र शुक्ल पक्ष शुरू हो रहा है। इसके साथ ही हमारा नव वर्ष प्रारंभ होने जा रहा है। नवरात्र को देखते हुए माता जी के मंदिर को भव्य तरीके से सजा दिया गया है। शासन और प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना ना करना पड़े। क्योंकि इन नवरात्रों में नव वर्ष के उत्सव पर बहुत से श्रद्धालु देश के भिन्न भिन्न जगहों से आते हैं दर्शन करते हैं। माता जी का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। जय माता जी।”

मंदिर मे टेका मंथा….मांगी मुराद..

नवरात्रि का पर्व हम सभी शुरू से ही मनाते है। माता रानी की कृपा से मंदिर न्यास ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हमारी सारी व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा हेतु खाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं से भी निवेदन है कि जब वो यहां आएं तो मंदिर में अपने धैर्य़ का परिचय दें, और मंदिर न्यास को सहयोग करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *