रूस ने यूक्रेन पर केमिकल बम से किया हमला?432 जवान शहीद,18 शहरों में मची तबाही

Ukraine में इन दिनों कोहराम मचा हुआ है.ये कोहराम Russia के हमले के बाद मचा है.रूस ने बीती रात यूक्रेन के 18 शहरों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। इस हमले में खारकीव शहर में ऐसी आग भड़की है कि वो अब तक नहीं शांत हो पाई है। रूसी सेना के प्रतिशोध के बाद कीव से लेकर वाशिंगटन तक शोक में हैं। जेलेंस्की ने इस हमले को लेकर बाइडेन से बात की है। और कहा कि रूसी सेना वे कई जगहों पर केमिकल बम से हमला क्या इसके बाद जेलेंस्की ने अपने नए सेनाध्यक्ष के साथ हाईलेवल मीटिंग की है। सवाल है कि क्या यूक्रेन भी पलटवार करेगा या अब उसकी शिकस्त तय है?

आपको बता दे कि यूक्रेन सें आधी रात ऐसी आग भड़की कि पूरे शहर जलने लगा. यही नही कि सारी दुकान और मकान लपटों से घिर गए.और गाड़ी और घर जलकर राख हो गये.शहर में आग की लपटें और धुएं के गुबार दिखाई देना लगा. कई इमारतों में आग लग गई. हमले की वजह से हर तरफ केवल लोगों की चीखें ही सुनाई दे रही थीं.

Read also  – पहाड़ी इलाकों में क्यों पड़ती है बर्फ, क्या है इसके पीछे का कारण जानिए

रूसी फौज ने रात के अंधेरे में ताबड़तोड़ मिसाइल दागी की और इसके बाद जो कोहराम मचा जिसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. रूसी फौज ने यूं तो यूक्रेन के 18 शहरों में मिसाइल विस्फोट किया, लेकिन सबसे बड़ी तबाही खारकीव में ही मची है. इस बात की गवाही खारकीव के युद्ध भूमि से आई खौफनाक तस्वीरों में दिखाई दी.

खारकीव में 432 जवान शहीद

आधी रात को रूसी सेना के हमले में यूक्रेन के सैकड़ों सैनिक मारे गए हैं. जो आंकड़े आए हैं, वो दहला देने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, खारकीव में रूस के हमले में यूक्रेन के 432 जवान मारे गए. इनमें डोनेस्क में रूसी बमबारी की वजह से 300 यूक्रेनी सैनिकों की जान चली गई.

यूक्रेन में केमिकल हमले तेज
यूक्रेनी सेना इस बात को लेकर भयभीत है कि अब रूस के केमिकल हमले तेज होने वाले हैं. इससे निपटने के लिए फिलहाल यूक्रेन के पास कोई अस्त्र नहीं है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *