सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

शनिवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।

 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लिए गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

 

वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने उप–हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग–अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग–अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

 

मौसम विभाग ने कहा कि 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर बहने की संभावना है। हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल के साथ–साथ लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आज मौसम खराब है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में ना जाने की सलाह दी गई है।

 

देश में इस साल मॉनसून सामान्‍य रहा है और कई राज्‍यों में सामान्‍य से काफी ज्‍यादा बारिश दर्ज की गई है जिसके कारण सामान्‍य जन–जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त भी रहा है लेकिन दूसरी ओर कोरोना के कारण भी ज्‍यादातर लोग अपने घरों में ही रहे जिसके कारण हवा में प्रदूषण का स्‍तर कम रहा और इस कारण भी कई जगहों पर अच्‍छी बारिश देखने को मिली है। वहीं दिल्‍ली और एनसीआर की बात करें तो यहां पर भी जुलाई और अगस्‍त महीने में सामान्‍य बारिश देखने को मिली। लेकिन बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव के कारण प्रशासन की पोल भी खुल गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *