पाकिस्तानी फैन बशीर चाचा की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस से ले जाए गए अस्पताल

पाकिस्तानी चाचा या शिकागो चाचा के नाम से मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैन बशीर चाचा को भारत और पकिस्तान मैच के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।बशीर चाचा पाकिस्तानी टीम का सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे हैं, जिनकी भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान तबीयत बिगड़ने लगी थी।

बाद में बेचैनी के बाद उन्हें एमरजेंसी एंबुलेंस की टीम ने इलाज दिया गया और बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।मुकाबले के लिए जुटी लाखों की भीड़ और गर्म मौसम के कारण न सिर्फ बशीर चाचा बल्कि कई सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के बाहर मौजूद मेडिकल टीम लोगों की सेवा में जुटी रही।

Read also – पहली सूची में नामित 144 योद्धा मध्य प्रदेश में BJP के झूठ और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे-चरण सिंह सापरा

बशीर चाचा या शिकागो चाचा के नाम से मशहूर बशीर, शिकागो में बसे एक पाकिस्तानी, लगभग दो दशकों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जय-जयकार करने के लिए दुनिया भर में यात्रा कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *