Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के एक होटल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया

Indian Youth Congress

Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने गुरुवार को सेंट्रल दिल्ली के एक लग्जरी होटल के बाहर जहां मेटा के सीनियर अधिकारी ठहरे हुए थे विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि अमेरिकी टेक कंपनी उन यूजर्स से माफी मांगे जिनके अकाउंट ब्लॉक, सस्पेंड या हटा दिए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने बैनर और प्लेकार्ड पकड़े हुए थे जिन पर लिखा था, “आपने नागरिकों की आवाज तो दबा दी, लेकिन पीएम से माफी मांगने के लिए अपनी आवाज ढूंढ ली।” Indian Youth Congress

Read Also: Rajya Sabha: राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 को मंजूरी दी

उन्होंने मेटा पर अपने प्लेटफॉर्म पर छात्रों की आवाज और आलोचनात्मक कंटेंट को दबाने का आरोप लगाते हुए नारे भी लगाए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “…कल उन्होंने गलती से प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने के लिए उनसे माफी मांगी। हमारा कहना ये है कि वो रोजाना कई इन्फ्लुएंसर्स का कंटेंट हटाते हैं। क्या वो उनसे भी माफा मांगेंगे? हम मेटा से गुजारिश करते हैं कि वो बीजेपी और नरेंद्र मोदी का मुखपत्र न बने।” Indian Youth Congress

मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित होटल के बाहर ये प्रदर्शन, मेटा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने पर केंद्र सरकार से माफी मांगने के एक दिन बाद हुआ। भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि मेटा ने प्रधानमंत्री से माफी मांगकर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया है, जबकि आम यूजर्स के अकाउंट और कंटेंट को सस्पेंड या हटाने के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

Read Also: Uttar Pradesh: अतीक अहमद के बेटे की झांसी में सड़क हादसे में मौत

बुधवार को मेटा के वैश्विक मामलों के प्रमुख जोएल कपलान ने सीनियर सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान नई दिल्ली में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो पोस्ट को गलती से प्रतिबंधित करने (हटाने) के लिए व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी थी। भारतीय युवा कांग्रेस ने मांग की कि मेटा अकाउंट और कंटेंट पर कार्रवाई करते समय सभी यूजर्स के साथ पारदर्शिता और समान व्यवहार सुनिश्चित करें। Indian Youth Congress

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *