Uttar Pradesh: अतीक अहमद के बेटे की झांसी में सड़क हादसे में मौत

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की गुरुवार को झांसी जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने ये जानकारी दी। इस घटना में कार सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Uttar Pradesh

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अरविंद कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा आबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में पुंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।

Read Also: Sports News: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कपिल देव को पछाड़ने से सिर्फ दो विकेट दूर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे में आबान अहमद (21) और उसके दोस्त सोनू (26) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। Uttar Pradesh

मूर्ति ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। मूर्ति ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी।उन्होंने कहा, ‘‘घायल यात्रियों में से एक ने हमें बताया कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने से पहले बेकाबू हो गई थी।’’

दुर्घटनाग्रस्त हुई कार पर सवार रहे आबान के घायल दोस्त मोहम्मद उमर ने संवाददाताओं को बताया कि वो आबान के भाई से मिलने झांसी जेल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गयी और ये हादसा हो गया। सूत्रों के मुताबिक आबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा और अहजम का जुड़वां भाई था। साथ ही पांच भाइयों में से उमर और अली अभी उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। Uttar Pradesh

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत

अहमद का एक और बेटा असद अप्रैल 2023 में झांसी के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया था। वो वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के मामले में वांछित था। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *