Union Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Union Cabinet

Union Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज बायोगैस गोबरधन योजना को मंजूरी दे दी है। वहीं केंद्रीय कैबिनेट ने गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में कई अहम फैसलों की जानकारी दी है।

सबसे बड़ा फैसला गोबरधन योजना को लेकर लिया गया है। कैबिनेट ने भारत की नेशनल यूनिफाइड स्कीम फॉर कंप्रेस्ड बायोगैस यानी गोबरधन को मंजूरी दे दी है। इस योजना पर कुल 23,731 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  Union Cabinet

Read Also: Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के एक होटल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया

 यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू रहेगी। इसका मकसद देश में कंप्रेस्ड बायोगैस यानी सीबीजी के उत्पादन को लगभग दस गुना बढ़ाना है। इससे स्वच्छ ऊर्जा, ग्रामीण समृद्धि और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के छह स्तंभ हैं— सुनिश्चित खरीद, मूल्य स्थिरता, पूंजी सहायता, पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, क्रेडिट गारंटी और नवाचार के लिए चैलेंज फंड।  Union Cabinet

कैबिनेट का दूसरा महत्वपूर्ण फैसला असम से जुड़ा है। कैबिनेट ने असम में NH-15 पर गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। यह 135.871 किलोमीटर लंबा चार-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे होगा। इसकी कुल लागत लगभग 8,970 करोड़ रुपये है।  Union Cabinet

Read Also: Rajya Sabha: राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 को मंजूरी दी

इस प्रोजेक्ट में बाईपास, इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी और एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे असम और अरुणाचल प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। घनी आबादी वाले इलाकों में जाम भी कम होगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। Union Cabinet

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *