IPL 2020- टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले RCB को झटका, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर !

दुबई: 18 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल (IPL) के 13वें सीजन पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एकतरफ कोरोना और दूसरा खिलाड़ियों का टूर्नामेंट से बाहर होना फ्रेंचाइजियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के 13 सदस्यों (दो खिलाड़ी दीपक चहर और ऋतुराज गायकवाड़) का कोरोना पॉजिटिव होना फिर अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना का आईपीएल के इस सीजन से नाम वापस लेना, और अब झटका लगा है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को। अपने पहले खिताब के लिए मैदान पर उतरने वाली आरसीबी को ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज केन रिचर्ड्सन के बिना ही अब मैदान पर उतरना पड़ेगा।


आरसीबी के गेंदबाज केन रिचर्ड्सन आईपीएल के इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दरसल रिचर्ड्सन जल्‍द ही पिता बनने वाले हैं और वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। यह ही वजह है कि उन्‍होंने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है। आरसीबी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। विराट कोहली की टीम में अब रिचर्ड्सन की जगह ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैम्पा को शामिल किया गया है।

Also Read- भारत लौटन के बाद रैना ने परिवार को लेकर जताई चिंता, पंजाब के सीएम से मांगी मदद !

गौरतलब है कि जैम्‍पा को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये थी। वहीं रिचर्ड्सन को नीलामी में फ्रेंचाइजी ने चार करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में टीम के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हालाकिं अगर इसे दूसरे नजरिये से देखा जाए तो जैम्पा के आने से आरसीबी का स्पिन विभाग काफी मजबूत हो गया है। युजवेंद्र चहल, मोइन अली और पवन नेगी जैसे गेंदबाज पहले ही टीम का हिस्सा हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *