(अजय पाल)Delhi’s air quality:दिल्ली -एनसीआर में पॉल्यूशन बढ़ने के साथ सांसों में संकट गहराता जा रहा है।तेजी से बढ़ता पॉल्यूशन हवा में जहर घोल रहा है।जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड रहा है।जिससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है।सांस के मरीज के लिए यह समय और भी गंभीर है।इस मौसम में दमा से लेकर एलर्जी व इंफेक्शन का खतरा बहुत बढ़ गया है।एनसीआर में बढते पॉल्यूशन से सावधानी बरतना बेहद जरुरी है।
अस्पतालों में बढ़े दमा के मरीज –दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है।प्रदूषण के वजह से दमा के मरीजों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।एनसीआर के क्षेत्रों में ,सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में दमा, श्वास नली और इंफेक्शन के मरीज तेजी से बढ रहे है।इसके पीछे की वजह प्रदूषण के होना बताया गया।
Read also- अनुसूचित जाति के दो युवकों पर किया गया पेशाब, पुलिस ने छह आरोपियों दबोचा
सांस के मरीज इन बाते का ध्यान रखे- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार एनसीआर में प्रदूषण का लेवल बहुत हाई है।ऐसे में स्वासथ्य का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।दिल्ली में जो भी लोग सांस की समस्या से परेशान है वे ज्यादा से ज्यादा घर में रहे।खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक पर न निकले क्योंकि सुबह के समय प्रदूषण का लेवल बहुत अधिक रहता है और फेफड़े अधिक ऑक्सीजन खीचते है।प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
1.मास्क जरूर लगाएं –बढ़ते प्रदूषण के वजह से होने वाली बीमारियों को कंट्रोल करने में मास्क बेहद कारगर है।इसलिए जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का इस्तेमाल करे।मास्क हमे प्रदूषण व धूल से बचाने में सहायता करता है।
2.हाथ धोएं -कुछ भी खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से से ज़रूर धोना चाहिए। हाथ धोने से बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाता है ।
3.गुनगुना पानी पिएं – प्रदूषण से बचने में गुनगुना पानी बेहद कारगर है।इसलिए प्रदूषण से अपने फेफड़ों को बचाने के लिए आपको पानी को हल्का गुनगुना गर्म पानी पिए ।
4.प्रतिदिन योग करे – प्रदूषण से अपने फेफड़ों को बचाने के लिए अपने जीवन में योग को शामिल करें। प्रतिदिन योग करने से आपके फेफड़े मजबूत होंगे। योग में आप कपालभाति, अनुलोम विलोम कर सकते हैं।
5.सांस की समस्या – प्रदूषण के बीच सांस की समस्या ज्यादा बढ़ने पर इग्नोर न करें. इसे तुरंत डॉक्टर को समपर्क करे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

