Namo Bharat RRTS: हरियाणा के साथ राजस्थान के लोगों के लिए एक बार फिर खुशी की लहर है की नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को बहरोड तक मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गुरुग्राम सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय शहरी विकास एवं हाउसिंग मंत्रालय की ओर से सराय कालेखां से गुरुग्राम -बावल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को बावल से आगे बहरोड तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त विभाग को पत्र लिखकर इसकी मंजूरी देने को कहा है। Namo Bharat RRTS
Read Also: Share Market: शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 889 अंक चढ़ा, एनएसई निफ्टी में 265 अंक की…
राव ने कहा कि नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को वषों पूर्व प्रथम पेज के निर्माण में नीमराणा बहरोड तक मंजूर किया गया था लेकिन इसे बाद में कभी धारूहेड़ा तक और कभी बावल तक सीमित करके छोड़ दिया गया। धारूहेड़ा व बावल तक सीमित करने के कारण अनेक सामाजिक संगठनो व राजस्थान के लोगों की जन आवाज इस योजना को पूर्व की तरह बहरोड तक करने की उठ रही थी। Namo Bharat RRTS
राव इंद्रजीत ने कहा कि बहरोड तक एक्सटेंशन की फाइल फाइनेंस मंजूरी के लिए इस माह जुलाई में भेजी गई है।
राव ने कहा कि बावल से बहरोड तक नमो भारत के बिस्तर में हरियाणा के करीब 11 किलोमीटर व राजस्थान के करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में नमो भारत का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बावल से बहरोड के बीच में चार स्टेशन बनेंगे जिनका 24 मिनट की दूरी में पूरा कर लिया जाएगा। राव ने जानकारी देते हुए बताया कि बावल से बावल से बहरोड तक नमो भारत को एक्सटेंड करने पर इसकी लागत में करीब 8 हजार करोड रुपए की वृद्धि होगी। Namo Bharat RRT
Read Also: Anti Paper Leak Bill: एंटी पेपर लीक बिल पर नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुआ जोरदार हंगामा
राव ने बताया कि पिछले दिनों एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की मीटिंग के दौरान दिल्ली सराय काले खां से बावल तक बन रही नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को पूर्व की तरह बहरोड तक बढ़ने पर विचार किया गया। राव इंद्रजीत ने कहा कि मैंने पूर्व में भी कहा था कि राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र शाहजहांपुर- नीमराणा -बहरोड को नमो भारत आरआरटीएस से जोड़ना इसलिए उचित रहेगा की इन क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों में काम करने वाले हजारों लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा। Namo Bharat RRTS
राव ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा की नांगल चौधरी में बन रहे लॉजिस्टिक हब, आईएमटी बावल के भविष्य में होने वाले विस्तार, वहीं राजस्थान के खुशखेरा -बहरोड -नीमराना इन्वेस्टमेंट रीजन के विस्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे बहरोड तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। Namo Bharat RRTS
