ATS को बड़ी सफलता, गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पित करके लाया गया रांची

Jharkhand: ATS got a big success, gangster Mayank Singh was extradited from Azerbaijan and brought to Ranchi

Jharkhand: अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा गैंगस्टर मयंक सिंह को शनिवार 23 अगस्त की सुबह रांची वापस लाया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड एटीएस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में एटीएस के दल ने दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के अनुसार औपचारिकताएं पूरी कीं और फिर सिंह उर्फ सुनील मीणा को वापस लाने के लिए आजरबैजान का दौरा किया।  Jharkhand

Read Also: महिला दिल्ली प्रीमियर लीग, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को दो रन से हराया

रांची हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद झा ने कहा कि झारखंड पुलिस के इतिहास में यह पहला सफल प्रत्यर्पण है। हमें उम्मीद है कि विदेश में मौजूद बाकी अपराधियों को भी जल्द ही प्रत्यर्पण या निर्वासन के जरिए वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय हमारे पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री और राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग को जाता है।      Jharkhand

Read Also: बांग्लादेशी टीम का ऐलान, लिटन दास करेंगे कप्तानी, नुरुल हसन की तीन साल बाद टीम में वापसी

एसपी ने बताया कि मयंक सिंह झारखंड, राजस्थान और पंजाब समेत अन्य राज्यों में दर्ज 50 से अधिक मामलों में वांछित है। पुलिस के अनुसार वह कुख्यात अमन साहू गिरोह का एक प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है और राजस्थान में रहने वाले अन्य गैंगस्टरों के साथ संपर्क बनाने में अहम भूमिका निभाता है। झा ने कहा कि वह अमन साहू और अन्य गैंगस्टरों से जुड़ा रहा है। हम उससे और पूछताछ करेंगे। उन्होंने बताया कि सिंह को रामगढ़ की एक अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत मांगी जाएगी। गैंगस्टर मयंक सिंह को पिछले साल अक्टूबर में आजरबैजान के दातू में गिरफ्तार किया गया था।    Jharkhand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *