महिला दिल्ली प्रीमियर लीग, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को दो रन से हराया

Women's Cricket: Women's Delhi Premier League, North Delhi Strikers beat East Delhi Riders by two runs

Women’s Cricket: महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में शुक्रवार 22 अगस्त को अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को दो रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच 17-17 ओवर का तय किया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स ने पांच विकेट खोकर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान आयुषी सोनी ने 31 गेंद पर 40 रन की अहम पारी खेली, जबकि लक्ष्मी यादव ने 34 गेंद पर नाबाद 48 रन बनाकर पारी को संभाला। Women’s Cricket

Read Also: नई दिल्ली टाइगर्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया

अंतिम ओवरों में अर्चना ने भी आठ गेंद पर 14 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गेंदबाजी में राइडर्स की ओर से सुमिति सोनी सबसे सफल रहीं, उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं मायूरी ने भी 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइडर्स ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर वंशिका लीला (21 गेंद पर 24 रन) और आरना दुडेजा ने 33 रन की साझेदारी की। आरना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए और अंत तक डटी रहीं। कप्तान प्रिया पुनिया ने भी 16 गेंद पर तेज़ 24 रन बनाकर उम्मीदें जगाईं।    Women’s Cricket

Read Also: अयोध्या में भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू, 170 फीट लंबे रावण के पुतले का होगा दहन

हालांकि मध्य ओवरों में विकेट गिरने और रनगति धीमी पड़ने से राइडर्स 17 ओवर में चाक विकेट पर 116 रन ही बना सके और दो रन से हार गए। स्ट्राइकर्स के लिए गेंदबाजी में शिवानी जांगिड़ ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि नजमा खान ने तीन ओवर में मात्र 11 रन देकर एक विकेट लिया। Women’s Cricket

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *