बांग्लादेशी टीम का ऐलान, लिटन दास करेंगे कप्तानी, नुरुल हसन की तीन साल बाद टीम में वापसी

Asia Cup 2025: Bangladesh team announced, Liton Das will captain, Nurul Hasan returns to the team after three years

Asia Cup 2025: बांग्लादेश के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार 22 अगस्त को विकेटकीपर-बल्लेबाज नुरुल हसन को आगामी एशिया कप के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जिसमें लिटन दास टीम की कमान संभालेंगे।    Asia Cup 2025

Read Also: नई दिल्ली टाइगर्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया

इकतीस वर्षीय हसन ने आखिरी बार तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा घोषित टीम एशिया कप से पहले नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगी। घरेलू क्रिकेट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर वापसी करने वाले हसन के अलावा टीम में सैफ हसन की भी डेढ़ साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है। उन्होंने आखिरी बार 2023 एशियाई खेलों में बांग्लादेश के लिए खेला था।        Asia Cup 2025

Read Also: महिला दिल्ली प्रीमियर लीग, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को दो रन से हराया

आठ टीमों का टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित होगा। टीम इस प्रकार है- लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *