झारखंड चुनाव: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- विपक्षी गुट INDIA और JMM ने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शनिवार को झारखंड के रांची में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया, एक रैली हुसैनाबाद में और दूसरी बिशुनपुर में आयोजित की गई। शिवराज सिंह चौहान ने यहां BJP उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट INDIA और JMM ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है।

Read Also: IND vs NZ: दूसरे दिन के बाद मेहमान टीम को 143 रनों की बढ़त, भारतीय स्पिनरों की दमदार गेंदबाजी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उनके गठबंधन इंडिया ने कहा था कि वे युवाओं को पांच लाख नौकरियां देंगे लेकिन एक भी नौकरी नहीं मिली और जो काम पांच साल में नहीं हुआ वो अब दो महीने में करने के वादे किए जा रहे हैं। विपक्षी गुट INDIA और JMM ने जो वादे जनता से किए वो पूरे नहीं किए।

चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस की सरकार झूठी है। इन्होंने बहनों को ₹2,000 प्रतिमाह देने का वादा किया था। 4 साल 10 महीने तक एक पैसा नहीं दिया। झारखंड में पेपर लीक करने के जितने भी अपराधी हैं, जांच करके सब जेल भेजे जाएंगे। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं। JMM झारखंड के विकास में बाधा है। इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प जनता ने ले लिया है। अब झारखंड में सुशासन का कमल खिलना तय है, विकास का नया सूर्योदय होने वाला है।

Read Also: FDCI: सुनील सेठी ने रोहित बल की शख्सियत को बताया बेहद खास

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि JMM, कांग्रेस और RJD के रहते हुए झारखंड की जनता सुखी नहीं रह सकती। इन्होंने 5 साल में झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने उज्ज्वला योजना बनाई और तय किया कि हर गरीब बहन को रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाएगा। अब भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि झारखंड में बहनों को 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने जनता से वोट की अपील करते हुए कहा झारखंड वासियों, झारखंड के उत्थान के लिए, माताओं-बहनों के सम्मान के लिए, किसानों के कल्याण के लिए, नौजवानों को रोजगार के लिए, कमल के फूल का बटन दबाएं और BJP को जिताएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *