मथुरा में 51 फुट के गिरिराज जी बनाकर धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को गोवर्धन पूजा उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मथुरा में गोविंद नगर की महाविद्या कॉलोनी में गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से 51 फुट के गिरिराज महाराज को बनाया गया और फिर विधि-विधान के साथ पूजा की गई।

Read Also: झारखंड चुनाव: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- विपक्षी गुट INDIA और JMM ने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए

आपको बता दें, ब्रज में मान्यता है कि देवराज इंद्र का अभिमान मर्दन करने के लिए श्री कृष्ण ने गोवर्धन गिरिराज पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था तभी से दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। मथुरा में गोविंद नगर की महाविद्या कॉलोनी में गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से 51 फुट के गिरिराज महाराज को बनाया गया। गिरिराज जी महाराज के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की।

Read Also: Train: अश्विनी वैष्णव की निगरानी में छठ और अन्य पर्व के मद्देनजर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

मथुरा में बने 51 फुट के गिरिराज महाराज में मुख्य आकर्षण का केंद्र मानसी गंगा, गिरिराज तलहटी और तुलसी वन का निर्माण किया गया था। ताकि दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को द्वापर युग के भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की अनुभूति हो सके। वहीं इस आयोजन स्थल पर कलाकारों ने भी श्रीकृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुति दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *