Jharkhand: दुमका की मयूराक्षी नदी में डूबे 4 किशोर, 1 का शव बरामद

Jharkhand: 4 teenagers drowned in Dumka's Mayurakshi river, body of 1 recovered

Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) के दुमका जिले में मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूब गए। पुलिस ने शुक्रवार यानी की आज 29 अगस्त को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार 28 अगस्त को दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर तट के निकट पर हुई।  Jharkhand

Read Also: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच BJP की मांग, मानसून सत्र को किया जाए स्थगित

जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पीटीआई वीडियो को बताया कि 16 से 17 वर्ष की आयु वाले चार दोस्त दोपहर को मयूराक्षी नदी में नहाने गए थे। जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बापूपुर तट के पास नदी किनारे उनके कपड़े और मोबाइल फोन मिले। स्थानीय गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Read Also: दिल्ली में बारिश के बाद यातायात जाम! प्रमुख मार्गों पर दिखी भारी परेशानी

अधिकारी ने बताया कि बरामद शव की पहचान दुमका जिले के बांधपाड़ा निवासी कृष्णा सिंह (17) के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्य किशोरों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की मदद से देवघर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बुलाई गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *