काजीगुंड और बनिहाल के बीच 8.5 किमी लंबी सुरंग को टेस्‍ट के आधार पर ट्रैफिक के लिए खोला गया

जम्मू–कश्मीर में काजीगुंड और बनिहाल के बीच 8.5 किमी लंबी सुरंग को टेस्‍ट के आधार पर ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। सुरंग जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा के समय को लगभग डेढ़ घंटे कम कर देगी। समुद्र तल से 5,800 फीट की ऊंचाई पर बनी यह सुरंग जवाहर सुरंग की जगह लेगी और हर मौसम में संपर्क मुहैया कराएगी।

 

Also Read देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3,18,12,114 हुई

 

इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आने वाली पीढ़ियों के लिए जम्मू–कश्मीर में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के अपने विजन के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

 

एलजी मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि सुरंग के पूरा होने से जम्मू और श्रीनगर के बीच हर मौसम में संपर्क सुनिश्चित होगा और साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *