पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला, PM Modi और LK Advani पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Journalist Nikhil Wagle- महाराष्ट्र के पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जब वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद वागले की आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध कर रहे थे।

एडिशनल सीपी प्रवीण पाटिल ने कहा, “पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था क्योंकि निखिल वागले कार्यक्रम के लिए पुणे आ रहे थे। हालांकि, निखिल वागले की यात्रा का विरोध किया गया था और हमने उन्हें इस बारे में सूचित किया था। जब हम आ रहे थे, तो निखिल वागले की कार के पीछे और आगे पुलिस थी। उसी वक्त कुछ लोगों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया और स्याही फेंक दी। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Read also – सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है जिसमें यह जानने की मांग की गई है कि क्या उम्रकैद की सजा

डेक्कन थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उस कार पर स्याही फेंकी, जिसमें वागले और दो लोग- असीम सरोदे और विश्वंभर चौधरी, यहां सिंघड़ रोड इलाके में राष्ट्र सेवा दल की तरफ से आयोजित ‘निर्भय बनो’ कार्यक्रम के लिए पुलिस सुरक्षा के तहत यात्रा कर रहे थे।हमले का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता खंडोजी बाबा चौक पर कार को घेरते और तोड़फोड़ करते हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दे कि  इससे पहले दिन में पीएम मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए वागले के खिलाफ पुणे में मामला दर्ज किया गया था। निखिल वागले की टिप्पणी को लेकर भाजपा के एक स्थानीय नेता ने शिकायत की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *