Kajal Aggarwal Death: जिंदा है अभिनेत्री काजल अग्रवाल, एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर बताया सच

Kajal Aggarwal Death:

Kajal Aggarwal Death: अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर फैल रही उस वायरल अफवाह को सख्ती से खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई है।इस झूठी खबर ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर तेजी से तूल पकड़ा, जिसके बाद अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इसे गलत बताया।काजल ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह सुरक्षित हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।Kajal Aggarwal Death

Read also-Nepal Protest: नेपाल में छात्रों का उग्र हुआ प्रदर्शन, PM के इस्तीफे की मांग तेज

काजल अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मुझे कुछ बेसिर-पैर की खबरें मिली हैं, जिनमें दावा किया गया कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है (और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं!)। सच कहूं तो यह काफी मजेदार है, क्योंकि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।”Kajal Aggarwal Death

उन्होंने आगे लिखा, “भगवान की कृपा से मैं आप सभी को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह ठीक हूं, सुरक्षित हूं और अच्छा कर रही हूं।”झूठी खबरों ने काजल अग्रवाल के प्रशंसकों के बीच भ्रम पैदा कर दिया, जिनमें से कई ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जताई और सच्चाई जानने की कोशिश की। हालांकि, अभिनेत्री की समय पर की गई पोस्ट ने इस अफवाह पर रोक लगा दी।काजल ने अंत में लिखा, “मैं आप सबसे निवेदन करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और न ही इन्हें फैलाएं और अपना ध्यान सकारात्मकता और सच्चाई पर केंद्रित रखें।”Kajal Aggarwal Death

Read also-Himachal: कुल्लू में भूस्खलन से मची तबाही, कई लोगो के मलबे में दबे होने कि आशंका

काजल अग्रवाल ने हिंदी सिनेमा में 2004 की फिल्म ‘क्यों! हो गया ना’… से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई और थुप्पाकी, टेंपर, कोमाली और हे सिनामिका जैसी हिट फिल्में दीं।हाल ही में उन्होंने कन्नप्पा में एक विशेष भूमिका निभाई थी और फिलहाल वे अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों द इंडियन स्टोरी, इंडियन 3 और रामायण के लिए तैयारी कर रही हैं।Kajal Aggarwal Death

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *