Kala Jatheri Wedding: गैंगस्टर काला जठेड़ी ने कड़ी सुरक्षा के बीच ‘मैडम मिंज’ से की शादी -सामने आईं फोटो और VIDEO

Kala Jatheri Wedding:गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और “हिस्ट्रीशीटर” अनुराधा चौधरी उर्फ “मैडम मिंज” मंगलवार को दिल्ली में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच विवाह के बंधन में बंध गए।संदीप हरियाणा के सोनीपत से भारी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन में वेडिंग वेन्यू पहुंचा।सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गैंगवार की किसी भी घटना या संदीप के हिरासत से भागने की आशंका से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

संदीप के खिलाफ हत्या और डकैती समेत लगभग दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो वहीं उसकी पत्नी मनी लॉन्ड्रिंग और अपहरण से संबंधित लगभग आधा दर्जन मामलों में नामजद है।दोनों की प्रेम कहानी मध्य प्रदेश के इंदौर में शुरू हुई थी, जहां अनुराधा की मुलाकात दोनों के परिचित विक्की सिंह के जरिए संदीप से हुई।द्वारका के एक बारात घर में भारी पुलिस बल के बीच चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में संदीप और “हिस्ट्रीशीटर” अनुराधा की शादी हुई।

Read also-CAA Rules In India:भारतीय मुसलमानों को CAA के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, उन्हें हिंदुओं के समान अधिकार मिलते रहेंगे

गैंगवार की थी आशंका…

लगभग दो दर्जन आपराधिक मामलों का सामना कर रहे और तिहाड़ जेल में बंद संदीप को जमानत पर रिहा अनुराधा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए सुबह करीब 10:15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।अनुराधा काले महिंद्रा स्कॉर्पियो कार चलाकर खुद चलाकर बैंकेट हॉल पर पहुंची। उसके साथ परिवार के सदस्य भी थे।लाल रंग का सूट पहने और काला चश्मा लगाए अनुराधा ने बारात घर संतोष गार्डन में प्रवेश किया, जो पहले से ही दिल्ली पुलिस के विशेष हथियार एवं तकनीक (स्वाट) कमांडो की तैनाती के साथ किले में तब्दील हो चुका था।

शादी में बने थे 30 प्रकार के व्यंजन

आसपास की इमारतों की छतों पर भी सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। शादी के दौरान गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन भी लगाए गए थे।संदीप ने शादी के लिए बैंकेट हॉल में कपड़े बदले। उसने ‘कुर्ता-पायजामा’ और हाफ जैकेट जबकि अनुराधा ने गुलाबी रंग की ‘साड़ी’ पहनी थी।दिल्ली की एक अदालत ने संदीप को शादी के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का समय दिया था। बुधवार को दोनों को घर पर होने वाली रस्मों के लिए हरियाणा के सोनीपत में जठेड़ी गांव ले जाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *