Kannur: गणतंत्र दिवस समारोह में केरल मंत्री रामचंद्रन कन्नूर हुए बेहोश, मंच पर मची अफरातफरी

Kannur: केरल के मंत्री कदन्नापल्ली रामचंद्रन सोमवार को यहां गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अचानक बेहोश हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कांग्रेस (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता रामचंद्रन गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे थे, तभी वह मंच पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।Kannur

Read also- गणतंत्र दिवस पर CM सैनी का संबोधन, बोले—हरियाणा को हर दृष्टि से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लें संकल्प

अधिकारियों के अनुसार, रामचंद्रन ने यहां एक स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया और कार्यक्रम के समापन से ठीक पहले बेहोश हो गए।

Read also- Karnataka Road Accident : कर्नाटक में कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराई, तीन की मौत

पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 82 वर्षीय रामचंद्रन राज्य सरकार में पंजीकरण, संग्रहालय, पुरातत्व और अभिलेख विभाग के मंत्री हैं।Kannur

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *