कर्नाटक कैबिनेट ने लगाई कांग्रेस की पांच गारंटियों पर मुहर

(अजय पाल)-कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आयी बता दे कि कर्नाटक में 2 जून को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कर्नाटक में चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जो वादे किए थे। वो इसी वित्तीय वर्ष पूरे होगे।मुख्यमंत्री ने बताया आज कैबिनेट की बैठक हुई। सभी 5 वादों पर गहन चर्चा हुई। सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ”हमारे (कर्नाटक) अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर किए। हम यह सुनिश्चित  करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे। हमने गारंटी कार्ड भी बांटे।

मुफ्त मिलेगा अनाज- सीएम ने बताया मुफ्त 200 , यूनिट  बिजली की गारंटी को 1 जुलाई से लागू किया होगी। जिन उपभोक्ता ने जुलाई का बिल भुगतान नहीं किया उन्हें बिल देना होगा। बता दे कि 1 जुलाई से अन्ना भाग्य योजना के तहत सभी बीपीएल धारकों के 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा।

Read also –छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन प्रेरणा स्रोत, ऊर्जा का संचार करता है – पीएम मोदी

बिना किसी भेदभाव के लागू होगी योजना – गृहलक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को 2000 रुपये की मसिक सहायता 15 अगस्त से लागू होगी। मुख्यंमंत्री ने कहा बिना किसी धार्मिका भेदभाव के पांचो गारंटियों के लागू करने का फैशला किया गया। शक्ति योजना के तहत 1 जून से एसी लग्जरी बसों के अलावा महिला य़ात्री सार्वजनिक बसों में मुफ्त  यात्रा कर सकेगी ।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किए थे 5 वादे – 

हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली ( गृह ज्योति योजना )

हर परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये की मासिक सहायता ( गृह लक्ष्मी योजना )

गरीब रेखा से नीचे रहने वाले हर परिवार के सदस्यों को 10 किलो मुफ्त चावल ( अन्न भाग्य योजना )

दो साल तक 18 से 25 साल की उम्र वाले प्रत्येक स्नातक बेरोजगार को हर महीने तीन हजार रुपये और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना का भत्ता (युवा निधि योजना)

सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा (शक्ति योजना)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *