सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को खट्टर सरकार करेगी सम्मानित

अनिल कुमार – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों को लेकर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कमेटी की बैठक ली। बैठक में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार, विभाग की निदेशक मोनिका मलिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहीं। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने चंडीगढ़ में कहा कि महिला दिवस के अवसर पर सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हरियाणवी प्रतिभाओं को पहली बार सुषमा स्वराज अवार्ड दिया जाएगा। इस पुरस्कार को हासिल करने वाली महिला को 5 लाख रुपये की राशि, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पिछले साल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुषमा स्वराज अवार्ड की घोषणा की थी। सम्मान समारोह में इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड, कल्पना चावला शौर्य अवॉर्ड, लाइफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड, एएनएम/नर्सिस/एमपीडब्ल्यू श्रेणी में अवॉर्ड, स्पोर्ट्स वूमेन अवॉर्ड, सरकारी कर्मचारी वर्ग में व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार दिया जाएगा।

Read also:- उमेश पाल हत्याकांड में घायल हुए दूसरे सिपाही ने लखनऊ पीजी में चल रहे इलाज के दौरान तोड़ा दम

इस दौरान स्त्री शक्ति अवॉर्ड का भी वितरण होगा। प्रदेश में बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी अवॉर्ड दिया जाएगा जिसके लिए विभाग की तरफ से आवेदन करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स के साक्षात्कार भी लिए गए। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा, सांस्कृतिक, सेना, गायन, कला, चिकित्सा, समाज कल्याण, जागृति जागरण, सशक्तिकरण, खेल, पर्वतारोहण समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *