संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह, बतौर मुख्य अतिथि CM सैनी ने की शिरकत

Kurukshetra: 649th birth anniversary celebration of Sant Shiromani Guru Ravidas Ji, CM Saini participated as the chief guest

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी अजर-अमर हैं और हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार योजना के अंतर्गत ऐसी महान विभूतियों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है और डॉ भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा के अनुसार 8 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।  KurukshetraKurukshetra Kurukshetra

Read Also: 1 फरवरी, रविवार को भी BSE, NSE में होगी सामान्य ट्रेडिंग, केंद्रीय बजट पेश करना है वजह

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बेटियों को 71 हजार रुपये शगुन राशि देने का काम किया गया है और प्रदेश में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की भी शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी ने 5 एकड़ भूमि गुरु रविदास धाम बनाने के लिए दी है, जिसके निर्माण में 90 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को नमन किया और प्रदेशवासियों को उनकी जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *