क्या आपके भी होता है पैरों में करंट जैसा दर्द, नजर अंदाज न करें,बन सकता हैं खतरनाक बिमारी की वजह

Leg cramps – हमारे शरीर में कुछ ऐसी बिमारी यानी परेशानी होती हैं जो तत्काल दुख नही देती.लेकिन आगर इन्हे नजर अंदाज कर दिया जाए तो आने वाले दिनों में अपके लिए खतरनाक हो सकती है. कभी -कभी कुछ लोगों के पैरों की मांसपेशियां बहुत खतरनाक तरीके से क्रैप आ जाता है.इससरल शब्दों में कहे तो पैरों के निचले हिस्से की मांसपेशिय़ों वाला जो भाग होता हैं.उसमे कड़ापन या ऐंठन हो जाती होती है. औऱ ऐसा लगता है जैसे मांसपेशियां अपनी जगह से थोडे आगे हो जाती हैं.इस हिस्से को काफ मसल्स कहते हैं.आपको बता दे कि ये 1से 2 मिनट को लिए होती है.लेकिन दर्द काफी तेजी के साथ होता है.ऐसा लगता है कि जैसे करंट के झटके लग रहे हो.इतनी तेजी के साथ दर्द होता है चीखे भी निकल जाती है.ज्यादातर ये देर रात या सुबह 4से 5 के आस -पास होता है.ये दर्द 1 से 2 मिनट के लिए होता हैलेकिन अगर यह ज्यादा परेशान करता है तो यह आगे जाकर किडनी फेल्योर का भी कारण बन सकता है. इसलिए इसे नजरअंदाज न करें. तुरंत डॉक्टरों के पास जाए और डॉक्टर से सलाह ले.

पैरों में क्रैंप के कारण

आपको बता दे कि अधिकतर मामलों में पैरो में क्रैंप का कारण पता नही चलता हैं.यह मसल्स और नर्व में दिक्कतों के कारण हो सकता है. उम्र के साथ पैरों में क्रैंप की परेशानी बढ़ती जाती है. प्रेग्नेंट महिलाओं को यह समस्या ज्यादा होती है. बता दे कि लंबे समय तक बैठे रहना,अपनी मांसपेशियों का अत्यधिक उपयोग करना,कंक्रीट के फर्श पर खड़ा होना या काम करना,दिन के दौरान खराब मुद्रा रहना।गुर्दे की विफलता, मधुमेह तंत्रिका क्षति, खनिज की कमी और रक्त प्रवाह के साथ समस्याएं से क्रैप हो जाता है.

Read also – अखिर मिल गया कैंसर का इलाज! पहली बार भारतीय थेरेपी से मरीज कैंसर मुक्त घोषित,जानिए कैसे होता है इलाज?

इन स्थितियों में भी पैरों में क्रैंप
1. एक्यूट किडनी फेल्योर भी पैरों में क्रैंप की वजह हो सकती है.
2. एडीसन डिजीज.
3. अल्कोहल डिसॉर्डर.
4. एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी.
5. क्रोनिक किडनी डिजीज.
6.सिरोसिस की बीमारी.
7. डिहाइड्रेशन
8. हाई ब्लड प्रेशर.
9.हाइपोग्लेसीमिया.
10. हाइपोथायराइड.
11. गतिहीन जीवनशैली.
12. ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल की दवाइयां.
13. पार्किंसन डिजीज.

पैरों में क्रैंप कैसे रोकें
सोते समय पैरों के नीचे तकिये का इस्तेमाल करें या पैरों को पलंग से नीचे लटकने दें। …
हाइड्रेटेड रहने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पिएं।
भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो पोटेशियम और कैल्शियम में समृद्ध हों।.
अगर आपके पैर सपाट हैं तो उचित जूते पहनें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *