लोकसभा चुनाव 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट ?

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में BJP ने पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुल 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट

BJP ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि “भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 8वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।”

इस लिस्ट में ओडिशा की जाजपुर सीट से डॉ. रविंद्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भूर्तृहरि महताब को टिकट मिला है। वहीं पंजाब में गुरदासपुर सीट से दिनेश सिंह “बब्बू”, अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट से हंसराज हंस और पटियाला सीट से परनीत कौर को टिकट दिया है।

Read Also: हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पहली कक्षा में दाखिले के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

इसके अलावा इस लिस्ट में BJP ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर झारग्राम से डॉ. प्रणत टुडू और वीरभूम से देवाशीष धर (IPS) को टिकट दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *