Madhya Pradesh Murder: जबलपुर में शख्स की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh Murder: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो सुरक्षा गार्डों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। घटना ओमती इलाके की है। अधिकारी ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे क्योंकि हमें देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से हमने शटर खोला और अंदर गए। हमने अंदर एक व्यक्ति को पाया जो मर चुका था।

Read Also: अगर बीमारियों से पाना है छुटकारा तो दूध में मिलाकर पीए ये चीजें

उन्होंने बताया कि पीड़ित को आग लगा दी गई थी। बता दें कि मृतक की पहचान ओमती निवासी विकास पटेल के रूप में हुई है, जिसकी यहां दुकान थी।
पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला कि यहां के दो गार्ड उस व्यक्ति की हत्या में शामिल थे। गार्ड हेमराज सरिया और ज्ञानी सिंह ठाकुर को पकड़ लिया गया और उनसे पूछताछ की गई।

Read Also: Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में मृत पाए गए दो पुलिसकर्मी

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ IPC की धारा 302, धारा 201, धारा 34 और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और आगे की जांच जारी है। Madhya Pradesh Murder

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *