MP News: रतलाम में गणेश शोभायात्रा के दौरान पथराव, लोगों का फूटा गुस्सा

Ratlam Stone Pelting:

Ratlam Stone Pelting: मध्य प्रदेश के रतलाम में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर पथराव हुआ है। पथराव के बाद शहर के खास जगहों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। ये घटना शनिवार रात को मोचीपुरा इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग 10 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे थे।

Read Also: RPF के हाथ लगा करोड़ों का खजाना… जांच में जुटी टीमें

पुलिस वाहन हुआ क्षतिग्रस्त – पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पथराव में उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने पीटीआई को बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।उन्होंने बताया कि लगभग 500 लोगों ने शनिवार रात को स्टेशन रोड पुलिस थाने का घेराव कर लिया और मोचीपुरा इलाके में शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने एक शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। भीड़ भी पुलिस के साथ घटनास्थल पर गई।

Read Also: पुरुषों के जैवलिन थ्रो एफ41 में नवदीप सिंह का सिल्वर मेडल गोल्ड में बदला

पुलिस ने किया लाठीचार्ज – राहुल कुमार लोढ़ा बताया कि किसी ने फिर से एक पत्थर फेंका और इसके बाद हुए पथराव में पुलिस के एक वाहन का शीशा टूट गया। लोढ़ा ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।उन्होंने बताया कि रतलाम में जावरा शहर और धार जिले से पुलिस को बुलाया गया और शहर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

अफवाहों पर न ध्यान दें-  घटना के बाद एसपी रतलाम ने लोगों ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर गलत खबरों को पोस्ट न करें। किसी भी मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *