सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से चुनी गईं एनसीपी विधायक दल की नेता, आज शाम लेंगी डिप्टी सीएम की शपथ

Maharashtra: Sunetra Pawar unanimously elected leader of the NCP legislative party, will take oath as Deputy CM this evening

Maharashtra: राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को उनके पति और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद शनिवार यानी आज 31 जनवरी को महाराष्ट्र में सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल की नेता चुना गया।

सुनेत्रा पवार को आज राज्य की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। एनसीपी विधायक दल की नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल ने किया और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इसका समर्थन किया। दक्षिण मुंबई में विधान भवन परिसर के भूतल पर स्थित दिवंगत अजित पवार के कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। Maharashtra

Read Also: हैदराबाद में बदमाशों ने कारोबारी पर चलाई गोली, 6 लाख रुपये लूटकर फरार

बैठक के दौरान सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके छोटे बेटे जय भी इस अवसर पर मौजूद थे। विधान भवन परिसर में प्रवेश करते समय कई मंत्री और विधायक भावुक दिखाई दिए। लोक भवन ने पुष्टि की है कि सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। सुनेत्रा पवार ने साल 2024 में बारामती से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, उन्हें अपनी ननद और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।  Maharashtra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *