मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट के पास जूते के शोरूम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Maharashtra: Massive fire breaks out at shoe showroom near Crawford Market in Mumbai, no casualties reported

Maharashtra: दक्षिण मुंबई में क्रॉफर्ड मार्केट के पास एक प्रमुख जूता ब्रांड के शोरूम में रविवार 26 अक्टूबर की देर रात भीषण आग लग गई। हालांकि, नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।  Maharashtra

Read Also: बहराइच में 6 बच्चों की मां ने प्रेमी की मदद से की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

अधिकारी के मुताबिक, आग लोकमान्य तिलक रोड स्थित द्वारकादास बिल्डिंग के भूतल स्थित शोरूम में लगी। मुंबई अग्निशमन विभाग को रात 10:26 बजे इसकी सूचना दी गई। शुरुआत में इसे श्रेणी-1 की आग माना गया था, लेकिन बाद में रात 10:44 बजे इसका स्तर बढ़ाकर श्रेणी-2 कर दिया गया, क्योंकि धुआं आसपास की दुकानों तक फैल गया। आग चार मंजिला इमारत के शोरूम के अंदर मौजूद सामान तक ही सीमित थी।  Maharashtra

Read Also: अंतिम चरण में छठ पूजा की तैयारियां, श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था और साफ सफाई की तारीफ

अधिकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां, छह जंबो टैंकर, एक एम्बुलेंस और अन्य अग्निशमन उपकरण घटनास्थल पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *