देश में 35,178 नए कोरोना वायरस के मामले आए

Corona In India Today : 91 हजार के पार पहुंचे सक्रिय मामले | Covid Live Cases,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 35,178 नए कोरोना वायरस के मामले आए हैं जिसके बाद COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3,22,85,857 हो गई, जबकि नेशनल रिकवरी रेट 97.52 प्रतिशत हो गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्‍यादा है। .

440 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,32,519 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले घटकर 3,67,415 हो गए, जो 148 दिनों में सबसे कम है, और कुल संक्रमणों का 1.14 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। 24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 2,431 मामलों में कमी दर्ज की गई है।

 

Read Also अफगानिस्तान पर अगले हफ्ते यूनाइटेड नेशंस का विशेष सत्र

 

देश में COVID-19 का पता लगाने के लिए अब तक किए गए कुल टेस्‍ट को 49,84,27,083 तक ले जाते हुए मंगलवार को 17,97,559 टेस्‍ट किए गए। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 23 दिनों से यह तीन फीसदी से भी कम है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 54 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे है।

आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,14,85,923 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। वहीं वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक कुल मिलाकर 56.06 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *