PM मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो में रात्रिभोज पर सोहारी के पत्ते पर भोजन परोसा गया

Port of Spain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो की उनकी समकक्ष कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान सोहारी के पत्ते पर भोजन परोसा गया, जिसे उन्होंने ‘‘महान सांस्कृतिक महत्व’’ का बताया। प्रधानमंत्री मोदी कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वह सोहारी पत्ते पर भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री भी बैठी हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि सोहारी पत्ता त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व रखता है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो भारतीय मूल के हैं।

Read also-Microsoft ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय किया बंद, वजह जान चौंक जाएंगे आप

उन्होंने कहा, ‘‘यहां त्योहारों और अन्य विशेष कार्यक्रमों के दौरान अक्सर इसी पत्ते पर भोजन परोसा जाता है।’’सोहारी एक उष्णकटिबंधीय पौधा है जो भारत में केले के पौधे जैसा होता है। ज्यादातर भारतीय मूल के लोगों ने विशेष मौकों पर पत्तों पर भोजन करने की परंपरा को जारी रखा है।रात्रिभोज के दौरान मोदी ने राणा मोहिप से भी मुलाकात की, जिन्होंने कुछ वर्ष पहले महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वैष्णव जन तो’ गीत गाया था।

Read also-  शेफाली जरीवाला के निधन पर पति पराग त्यागी ने लिखा भावुक संदेश

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पोर्ट ऑफ स्पेन में रात्रिभोज के दौरान श्री राणा मोहिप से मुलाकात हुई, जिन्होंने कुछ साल पहले महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ‘वैष्णव जन तो’ गाया था।भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनका जुनून सराहनीय है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने रात्रिभोज के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू नदी के जल के साथ-साथ इस वर्ष की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का जल भी भेंट किया।मोदी की कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की यात्रा 1999 के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *