PM मोदी की गुजरात को सौगात, 2993 करोड़ की लागत से बने 1.3 लाख घरों का किया उद्घाटन

गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और घर मिलने पर खुशी जताई।लाभार्थी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो बहुत खुश हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी शनिवार को कहा कि आज इतिहास रचने का समय है और देश का हर व्यक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी नेगुजरात में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 1.3 लाख घरों का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है और उसकी योजनाओं के सबसे बड़े लाभार्थी दलित, ओबीसी और जनजातीय समुदाय के लोग हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से बातचीत भी की।

Read also- इस नवाब ने कुत्ते की शादी में किये करोड़ों रुपये खर्च,शादी में आए1.5 लाख मेहमान

जामनगर लाभार्थी ने कहा कि हमें अपना घर मिल गया है और हम खुश हैं। मैं पीएम आवास योजना के तहत इस पहल के लिए अपने पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। दूसरे लाभार्थी ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। पहले हम अपने घर का किराया देते थे। हम खेती और मजदूरी का काम करते थे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *