आखिर राजौरी गांव में क्या हुआ ? नहीं थम रहा मौत का मंजर…

jammu and kashmir , rajouri , unknown illness in rajouri , health , jammu and kashmir news , jammu and kashmir news updates

Mysterious Illness In Rajouri : जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले का बधाल गांव इन दिनों एक रहस्यमय बीमारी से जूझ रहा है।दो महीने से भी कम समय में इस बीमारी ने 17 लोगों की जान ले ली है। मरने वाले सभी लोग तीन परिवारों से हैं और अब भी कई मामलों की जांच जारी है। राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ और सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. शुजा कादरी ने बुधवार को कहा है कि बधाल गांव में ‘रहस्यमय’ बीमारी के फैलने की कोई संभावना नहीं है।विशेषज्ञों की एक टीम पिछले पांच दिनों से राजौरी में है और जांच की जा रही है।

Read also- CAA के तहत सिख प्रवासियों को मिली भारतीय नागरिकता, अब पहली बार डालेंगे वोट

डॉ. कादरी ने कहा, ” अब तक की हमारी महामारी विज्ञान जांच के आधार पर हम कुछ नतीजों पर पहुंचे हैं, जिनकी पुष्टि लैब द्वारा की जाएगी। पहला नतीजा ये है कि ये एक संक्रामक बीमारी नहीं है, यानी ये हवा, पानी और दूसरे माध्यमों से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल सकती। दूसरा निष्कर्ष ये है कि ये खाने से जुड़ी कोई चीज है। हमने अपनी जांच को खाने तक सीमित कर दिया है.

Read also- जयशंकर भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर उत्साहित, कहा- रिश्ते को आगे बढ़ाने में रुचि

वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ शुजा कादरी ने आगे बताया कि  अब तक की हमारी महामारी विज्ञान जांच के आधार पर हम कुछ नतीजों पर पहुंचे हैं, जिनकी पुष्टि लैब द्वारा की जाएगी। पहला नतीजा ये है कि ये एक संक्रामक बीमारी नहीं है, यानी ये हवा, पानी और दूसरे माध्यमों से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल सकती। दूसरा निष्कर्ष ये है कि ये खाने से जुड़ी कोई चीज है। हमने अपनी जांच को खाने तक सीमित कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *