50 लाख की फिरौती मांगने वाले ‘अन्ना गैंग’ के 3 आरोपी गिरफ्तार

नारनौल– हरियाणा में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लगातार प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था की हालत बिगड़ती जा रही है और अपराध का ग्राफ नई उंचाईयों पर पहुंच रहा है। हरियाणा के अलग-अलग जिलों में आये दिन सरेआम गोली मारकर हत्‍या, मारपीट आदि के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के बाद पुलिस भी चौकन्नी नजर आने लगी है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह नारनौल शहर में गोली चलाकर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले प्रदीप उर्फ अन्ना गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Also Read- कोरोना मरीज के घर पोस्टर लगाने गए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्र व्‍यवहार

गिरफ्तार आरोपितों में सोमबीर निवासी हिसार, रोहित निवासी उत्तम नगर हांसी और राकेश पुत्र रामनिवाश वासी धानोता ( नांगल चौधरी) को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। जिनको अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है ।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और नांगल चौधरी से विधानसभा में प्रत्याशी रहे दयाराम यादव के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस घटना में गोली लगने से भाजपा प्रत्याशी के पुत्र घायल हो गए थे और उनके बाएं पैर में गोली लगी थी।

Also Read- हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद, बीजेपी नेता के बेटे पर सरेआम चली गोली !

जहां एक तरफ प्रदेश के सीएम खुद कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में क्राइम ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन लचर होती जा रही। प्रशासन और सरकार के लिए इससे निपटना हर दिन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि नारनौल के इन अपराधियों को पकड़ने के बाद क्या पुलिस पलवल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र आदि जगह हुए अपराधों के गुनहगारों को कब पकड़ पाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *