Nepal: नेपाल में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली पद की शपथ

Nepal

Nepal: नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तीन मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली।इस हिमालयी राष्ट्र की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कार्की (73) ने रविवार को पदभार संभाला।बाद में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कार्की की सिफारिश पर नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व प्रबंध निदेशक कुलमन घीसिंग, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर खनल और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के वकील एवं सलाहकार ओम प्रकाश आर्यल को मंत्री नियुक्त किया। Nepal

Read also- Vanatara: उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित SIT ने वनतारा को दी क्लीन चिट

नवनियुक्त मंत्रियों ने काठमांडू के महाराजगंज में शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।घीसिंग ऊर्जा, जल संसाधन और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे, खनल को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है जबकि आर्यल को कानून एवं गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।Nepal

Read also- हींग के फायदे और नुकसान, जानिए कैसे करें इसका सही उपयोग

पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की को आंदोलनकारी ‘जनरेशन जेड’ समूह की सिफारिश पर कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।कार्यवाहक सरकार को पांच मार्च, 2026 को नए चुनाव कराने का आदेश दिया गया है।Nepal 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *