गांव मुंडाका में शांति का माहौल, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शांति बनाए रखने की अपील की

Nuh Violence

Nuh Violence: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीते दिन उपमंडल फिरोजपुर झिरका के गांव मुंडाका में दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी का जो मामला हुआ था, वहां पर समय रहते स्थिति सामान्य कर दी गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति का माहौल है। कुछ लोग इसे सामुदायिक दंगे के रूप में देख रहे हैं, जबकि वास्तविकता में स्थिति ऐसी नहीं है।Nuh Violence

Read Also: CM योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की, कहा- ये राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है

उन्होंने बताया कि एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण और डीएसपी अजायब सिंह पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा उन्होंने मौके का दौरा भी किया है। इसके साथ ही फिरोजपुर झिरका में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सभी समुदायों के लोगों को शामिल कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना की वजह पार्किंग से संबंधित मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और इसका उचित समाधान निकाला जाएगा।Nuh Violence

Read Also: Jaya Bachchan Viral Video : फैन ने खिंचवानी चाही फोटो, जया बच्चन ने दिया जोर का धक्का! सब रह गए हैरान

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि इस मामूली झगड़े के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और केवल आधिकारिक संदेश पर ही भरोसा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत जारी है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है और माहौल शांतिपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व अगर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी जिला वासी शांति बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।Nuh Violence

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *