Operation Ajay- इजराइल से भारत पहुंचे लोगों का कहना है कि वहां बहुत डरावना माहौल था

Operation Ajay- इजरायल से रविवार को 274 भारतीय नागरिक दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे।भारत पहुंचे लोगों ने कहा कि सरकार ने शानदार काम किया है और हम अपनी मातृभूमि पर लौटकर राहत महसूस कर रहे हैं।’ऑपरेशन अजय’ की शुरुआत के बाद से इजराइल-हमास संघर्ष के बीच भारत पहुंचने वाली ये चौथी उड़ान है।

आपको बता दे कि हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था। सात अक्टूबर को शब्बात दिवस था जो यहूदियों के लिए एक पवित्र दिन होता है और वे इस दिन सिनेगॉग (यहूदियों का प्रार्थना स्थल) जाते हैं।हमास के एक हजार से ज्यादा आतंकवादियों ने इजराइल में घुसपैठ की। ये आतंकवादी गोला-बारूद, रॉकेट और दूसरे हथियारों के साथ इजराइल में घुसे थे।तब से, हमले में इज़राइल में 1,300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं जबकि इज़राइल के जवाबी हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 1,900 लोग मारे गए हैं।

इजराइल से लौटे भारतीय यात्री सौराष्ट्र सरकार  ने कहा कि भारत सरकार ने शानदार काम किया है। हमने खुद को बाहर निकालने के लिए डेढ़ दिन पहले पंजीकरण कराया था और हमें फोन आया, इसलिए हम बहुत खुश हैं। हमें राहत है कि हम अपनी मातृभूमि में वापस आ गए हैं। कोलकाता में दुर्गा पूजा है इसलिए सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं और मैं उसके लिए समय पर पहुंचकर बहुत खुश हूं।”

 Read also – हद हो गई, एक बाइक 7 इंसान, 2 कुत्ते, 1 बकरी और एक मुर्गी, वीडियो वायरल

इजराइल से लौट रही भारतीय यात्री चेतना ने कहा कि पहले दो दिनों तक ये बहुत डरावना था। हम सायरन की आवाज़ से बहुत डर गए थे लेकिन अब काफी हद तक हालात ठीक है और लोग ऐसी स्थितियों को संभालने के लिए पर्याप्त अनुभवी हैं। ये हमारे लिए एकदम नया था इसलिए पहले दो दिन थोडा डर का माहौल था लेकिन हमारे विश्वविद्यालय और वहां के लोगों ने बहुत मदद की।

इजराइल से लौटे भारतीय यात्री  शिवांग खंडेलवाल ने कहा कि यरूशलम काफी सुरक्षित और शांत है। मिसाइलों की फ्रीक्वेंसी तुलनात्मक रूप से कम है। इजरायल के मुकाबले ये जगह काफी सुरक्षित है। जब भी हमने सायरन की आवाज सुनी तो हम शेल्टर में चले गए। भारत सरकार ने बहुत बेहतरीन काम किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *