Operation Sindoor: सेना कर रही पाकिस्तान ड्रोन हमले नाकाम, भारत की कार्रवाई से थर्रा उठा पाकिस्तान

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने शनिवार को अमृतसर की खासा छावनी में उड़ रहे पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए और पाकिस्तान को भारत की संप्रभुता का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी।भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान हमारी पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन और अन्य हथियारों से लगातार हमले कर रहा है।’बयान में कहा गया, ‘‘ऐसी ही एक घटना में, शनिवार सुबह लगभग पांच बजे अमृतसर की खासा छावनी में दुश्मन के कई ड्रोन उड़ते देखे गए जो हथियारों से लैस थे।

Read also-भारत-पाक तनाव पर सिंगापुर ने जताई गंभीर चिंता, संयम बरतने की अपील की

हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने दुश्मन के ड्रोन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उन्हें नष्ट कर दिया।सेना ने कहा, ‘‘भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और भारतीय नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का प्रयास अस्वीकार्य है।’सेना ने कहा कि वह दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।

हरियाणा  में मिली पाकिस्तानी मिसाइल- हरियाणा के सिरसा के एक गांव में एक पाकिस्तानी मिसाइल खेत में गिरी।खबरों के मुताबिक भारतीय सेना ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको अपने कब्जे में ले लिया और बाद में उसे नष्ट कर दिया।गांव के लोगों ने बताया कि खेतों में अज्ञात वस्तु गिरी लेकिन उन्हें नहीं पता चला कि वो क्या चीज थी। उनके मुताबिक वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस संदिग्ध वस्तु को अपने साथ ले गए।

चश्मदीदों ने बताया कि वस्तु के जमीन पर गिरने से कुछ क्षण पहले आसमान में तेज चमक के साथ जोरदार आवाज सुनाई दी।इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सेना के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *