Randhir Jaiswal: विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत का कूटनीतिक पक्ष स्पष्ट किया है। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मानवाधिकार उल्लंघन, भारत-पाकिस्तान संबंध, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को ब्रिक्स सम्मेलन का निमंत्रण, अमरीका के साथ व्यापार समझौते और म्यांमार सीमा विवाद जैसे कई अहम सवालों का विदेश मंत्रालय ने दोटूक जवाब दिया है। Randhir Jaiswal
पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में हिंसक कार्रवाई पर सख्त रुख: विदेश मंत्रालय ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में हाल में हुए तथाकथित स्थानीय चुनावों को एक ‘छलावा’ करार दिया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि PoK में असली हकीकत पाकिस्तानी सेना और प्रशासन द्वारा आम नागरिकों पर किया जा रहा अत्याचार है। जून से लेकर अब तक पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई में कम से कम 90 नागरिकों की जान जा चुकी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की इस बर्बरता पर जवाबदेही तय करने की मांग की है ।
Read Also: Parliament Deadlock: संसद में आज भी बना रहा गतिरोध- हंगामें के बीच पारित हुए विधेयक
भारत-अफगानिस्तान संबंधों पर पाकिस्तान की बौखलाहट पर जवाब: पाकिस्तान सेना के बयानबाज़ियों पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां भारत और अफगानिस्तान के मजबूत और सकारात्मक संबंधों को देखकर पाकिस्तान की बौखलाहट और असुरक्षा की भावना को दर्शाती हैं।
सिंधु जल संधि: सिंधु जल संधि पर फिर से रुख साफ करते हुए विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को स्थायी और विश्वसनीय रूप से बंद नहीं करता, तब तक यह संधि स्थगित (in abeyance) ही रहेगी Randhir Jaiswal
क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म पर कड़ा रुख: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की अपील करते हैं। हम अन्य देशों से पाकिस्तान से क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ सख्त एक्शन लेने और अपनी धरती से चल रहे टेररिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने की अपील करते हैं।”
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को BRICS सम्मेलन का निमंत्रण: बांग्लादेश से जुड़े सवालों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत यात्रा के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया था। इसके अलावा, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन के लिए उन्हें BIMSTEC के वर्तमान अध्यक्ष के नाते भी आमंत्रित किया गया है।
गंगा जल संधि (Ganga Water Treaty) पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच 54 नदियां साझा हैं और इसके लिए संयुक्त नदी आयोग (Joint Rivers Commission) तथा तकनीकी तंत्र मौजूद हैं। Randhir Jaiswal
Read Also: Gold Prices: दिल्ली में सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, चांदी स्थिर
भारत-अमरीका व्यापार वार्ता और म्यांमार सीमा: अमरीका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं। वहीं म्यांमार सीमा पर फेंसिंग और विवादित क्षेत्रों पर पूछे गए सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में सीमा का सीमांकन प्रक्रियाधीन है और दोनों देश बातचीत कर रहे हैं। Randhir Jaiswal
यूक्रेन तट के पास लापता भारतीय नाविक- यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना होते समय एक जहाज पर हुए हमले में लापता हुए भारतीय नाविकों पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन और रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और खोज अभियान जारी है।
वही फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ़ साउथ एशिया के एक इवेंट में शेख हसीना के तय भाषण पर सवाल का जवाब देते हुए, MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इस बातचीत को एक प्राइवेट मीडिया ऑर्गनाइज़ कर रहा है। सरकार का इसमें कोई लेना-देना नहीं है और सरकार फोरम में बताए गए किसी भी विचार का सपोर्ट नहीं करती है।” बहरहाल विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने सीमा पार आतंकवाद, PoK में हो रहे अत्याचारों और पड़ोसी देशों के साथ अपने रणनीतिक संबंधों पर देश का रुख स्पष्ट किया है। Randhir Jaiswal
