PM मोदी ने विश्व की नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी होउ यिफान पर जीत के लिए दिव्या देशमुख को दी बधाई

Sports News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को लंदन में फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप-2025 में ब्लिट्ज सेमीफाइनल के दूसरे चरण में विश्व की नंबर वन खिलाड़ी होउ यिफान पर जीत के लिए हार्दिक बधाई दी। एक्स’ पर पोस्ट में पीएम मोदी ने दिव्या की प्रशंसा करते हुए कहा, “लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ब्लिट्ज सेमीफाइनल के दूसरे चरण में विश्व की नंबर वन खिलाड़ी होउ यिफान को हराने के लिए दिव्या देशमुख को बधाई।

Read also- महाराष्ट्र: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं

उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। ये कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।दिव्या ने ये जीत एलो रेटिंग में 2686 के शीर्ष स्कोर के साथ पांच बार की महिला विश्व शतरंज चैंपियन होउ यिफान के खिलाफ हाई-प्रेशर ब्लिट्ज प्रारूप में दर्ज की। इसमें खिलाड़ियों को तीन मिनट से कम समय में चाल चलनी होती है।

Read also- Punjab Bypoll 2025: AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने परिवार के साथ किया मतदान

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *